लातेहार, सितम्बर 17 -- लातेहार संवाददाता। महुआडांड़ स्थित संत जोसेफ पल्ली में 2 अक्टूबर को ईश्वरीय सृष्टि की जुबली समारोह और नवाखानी त्यौहार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रातः 9 बजे से समारोही पवित्र मिस्सा का आयोजन किया जाएगा। इस मिस्सा के मुख्य अनुष्ठानकर्ता आर्चबिशप लियोपोल्दो जिरेली मौजूद रहेंगे, जो कि भारत और नेपाल के लिए अपोस्तोलिक नुन्शियो हैं। उनके साथ सह अनुष्ठानकर्ता के रूप में श्रद्धेय धर्माध्यक्ष थियोडोर मस्कारेन्हास एस. एफ. एक्स, धर्माध्यक्ष डाल्टेनगंज धर्मप्रांतविशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक फादर संजय गिद्ध, विकार जेनेरल, डाल्टेनगंज धर्मप्रांत ने जानकारी दी कि यह आयोजन विश्वास, संस्कृति और सृष्टि के संरक्षण के अद्वितीय संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। नवाखानी पर्व आदिवासी समुदाय की समृद...