नई दिल्ली, फरवरी 12 -- भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ताबड़तोड़ अंदाज में 24 गेंदों में 61 रन बटोरे। उनके बल्ले से छह चौके और पांच छक्के निकले। उन्होंने महज 20 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली थी। यह 27 वर्षीय ईशान के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का नौवां अर्धशतक है।एमएस धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया ईशान टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। धोनी ने 2007 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 45 रनों की पारी खेली थी। उनके बाद ऋषभ पंत हैं। पंत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क...