नई दिल्ली, फरवरी 1 -- भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम मुकाबले में दमदार शतक लगाया। उनका ये टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक है। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन ने कहा है कि वह धमाकेदार वापसी के बावजूद पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं और उनकी नजरें टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर है। भारत ने शनिवार को न्यूजीलैंड को 5वें मैच में 46 रनों से शिकस्त दी और पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती। किशन ने लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद शानदार वापसी करते हुए अपनी दावेदारी मजबूत की है। ईशान किशन ने मैच के बाद कहा, ''वास्तव में यह संतोषजनक तो है, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि मैं वहां नहीं पहुंचा हूं। हां, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.