नई दिल्ली, फरवरी 1 -- भारत बनाम न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो गया है। भारत ने न्यूजीलैंड को 4-1 से धूल चटाकर सात फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी पुख्ता कर ली। सीरीज में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन, ओपनर अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनादार प्रदर्शन किया। हालांकि, सूर्यकुमार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने पांच मुकाबलों में सर्वाधिक 242 रन बनाए, जिसमें 80.66 का औसत और 196.74 का स्ट्राइक रेट रहा। उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां निकली। ईशान ने चार पारियों में 53.75 के औसत और 231.18 के स्ट्राइक रेट से 215 रन बटोरे। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया।अभिषेक का स्ट्राइक रेट लाजवाब रहा ईशान ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मैच में 43 गेंदों में 103 रनों की तूफान...