लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मोहल्ला लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी बृजेश शुक्ला एवं सीमा शुक्ला के सुपुत्र ईशांत शुक्ला के कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त कर इनकमटैक्स इंस्पेक्टर बनने पर उनके आवास पर जाकर मिठाई खिलाई। अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि उम्मीद है कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और लगन से कार्य करते हुए सभी को गौरवांवित करेंगे। इस अवसर पर रितेंद्र शुक्ला, नगर अध्यक्ष भाजपा शत्रोहन मिश्रा, विजय बाजपेयी,रविन्द्र कटियार, लवकुश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.