कन्नौज, जनवरी 20 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में सेल्समैन समेत दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने आनन फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जनपद फर्रुखाबाद कोतवाली सदर क्षेत्र के श्याम नगर निवासी दीपेंद्र कुमार उर्फ दीपू 35 वर्षीय एक कंपनी में मक्का बीज के सेल्समैन हैं। उनके साथ गांव का ही राहुल 25 वर्षीय भी उसी कंपनी में कार्य करता है। सोमवार को दोनों नादेमऊ, सौरिख क्षेत्र में बीज विक्रेताओं से संपर्क कर बाइक से फर्रुखाबाद लौट रहे थे। शाम के समय ईशन नदी के खिरिया पुल के पास तालग्राम की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दीपेंद्र और राहुल दोनों घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक का चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.