सिमडेगा, मार्च 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी अजय कुमार सिंह ने गरुवार को ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। मौके पर डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति और रख-रखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा शौचालय एवं स्नान घर में रूफ ट्रीटमेंट एवं आवश्यक मराम्मति कार्यों का जायजा लिया। ईवीएम मशीन रखे गए कमरे में लाईट खराब मिलने पर जल्‍द दुरुस्‍त करने का निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो सहित अन्य पदाधिकारी व विभिन्‍न राजनीतिक दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...