कौशाम्बी, जनवरी 30 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को ईवीएम एवं वीवी पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर उन्होंने जरूरी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले ईवीएम-वीवी पैट सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण एवं लॉगबुक का अवलोकन किया। मौके पर अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...