मऊ, जून 21 -- मऊ,। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शुक्रवार को समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में लगे सील पैक ताले को खोलवाया गया। इसके बाद ईवीएम/वीवीपैट की मशीनों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायों सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा-व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.