नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए रविवार सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। 143 जगहों पर बने 580 मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम 5:30 बजे तक मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लाइन में लग चुके मतदाता वोट डाल सकेंगे। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। अधिकारियों के मुताबिक, 6,99537 मतदाता इस उपचुनाव में 53 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य चुनाव आयोग ने संबंधित वार्ड के मतदाताओं से उपचुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। राज्य चुनाव आयोग कार्यालय के अनुसार, वोट देने के लिए मतदाता पहचान पत्र या कोई अन्य वैध पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए। साथ ही वोटर पर्ची होना अनिवार्य है। वजीरपुर और राजेंद्र नगर को छोड़कर अन्य दस वार्डों में 99 से 100 प्रतिशत मतदाताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.