पूर्णिया, नवम्बर 1 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत पूर्णिया जिला में 11 नवंबर 2025 को मतदान की तिथि निर्धारित है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश एवं कुशल मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रियाओं की पूर्व तैयारी सभी स्तरों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है। निर्धारित केन्द्रों पर ईवीएम कमीशनिंग का कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया में ईवीएम कमीशनिंग के कार्यों का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित ईवीएम अभियंताओं को गुणवत्तापूर्ण कमीशनिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया। इससे पहले बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालनार्थ मतदान केन्द्रों पर प्रतिनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.