नई दिल्ली, फरवरी 23 -- अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी सेना ने सीरिया के एक अहम सैन्य अड्डे से अपने सैनिकों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। सेना का यह कदम सीरिया में एक अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति में कटौती करने के अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। इराकी और सीरियाई अधिकारियों के मुताबिक यूएस आर्मी ने कस्त्रक क्षेत्र में बने अपने बेस से सैनिकों को और सैन्य साजो सामान को हटाना शुरू कर दिया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना लगातार अपने साजो-सामान को लेकर इराक की सीमा की ओर बढ़ रही है। हालांकि इस पर अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड से जब जवाब मांगा गया, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ कस्त्रक बेस के आसपास के क्षेत्र को नियंत्रित करने वाली कुर्द सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्...