नई दिल्ली, फरवरी 21 -- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान में हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान 32,000 नागरिकों की मौत हुई है। ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि यह मौतें काफी कम समय में हुईं और ईरान के लोग अपने नेताओं से बहुत अलग हैं। उन्होंने इसे एक बहुत दुखद स्थिति बताया। यह बयान ऐसे समय आया जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता चल रही है और क्षेत्रीय तनाव बढ़ा हुआ है। ट्रंप ने पहले भी ईरान पर सीमित सैन्य कार्रवाई की संभावना जताई थी, अगर बातचीत असफल रही तो। यह भी पढ़ें- टैरिफ से वसूले गए 133 अरब डॉलर, क्या वापस मिलेंगे? अमेरिकी SC के फैसले पर सवाल ईरानी विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब देते हुए...