नई दिल्ली, जून 17 -- ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के बीच भारत की भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं। अगर यह युद्ध लंबा खिंचा तो भारत में तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हो सकती है। आशंकाएं इस बात की भी हैं कि हालत गंभीर होने पर ईरान स्ट्रेट ऑफ होरमुज को बंद कर सकता है। यह वो समुद्री रास्ता है, जिससे दुनिया भर में तेल और गैस सप्लाई होती है। इसके बंद होने का असर भारत में होने वाली सप्लाई पर भी पड़ेगा। इसको देखते हुए भारत ने वैकल्पिक रास्तों की तलाश शुरू कर दी है। भारत की नजर दक्षिण अफ्रीकी देशों और अन्य विकल्पों पर टिकी हुई है। क्या है स्ट्रेट ऑफ होरमुजस्ट्रेट ऑफ होरमुज एक समुद्री रास्ता है। यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ता है। फारस की खाड़ी से खुले समुद्र तक जाने का यह एकमात्र रास्ता है। स्ट्रेट ऑफ होरमुज फारस से हर दिन करीब 2 करोड़ बैरल कच्चा...