इस्लामाबाद, जून 24 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और तनाव के बीच पाकिस्तान ऐक्टिव मोड में आ गया है। उसने खुलकर ईरान के समर्थन की घोषणा कर दी है। पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र, ओआईसी और अन्य सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ईरान का साथ देगा। यही नहीं, मध्य पूर्व में तनाव के बीच पाक सऊदी अरब और कतर से भी नजदीकियां बढ़ा रहा है। पाक सरकार ने सऊदी अरब और कतर के राजनयिकों से मुलाकात कर तेजी से बदलते हालात पर चर्चा की। पाक विदेश कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करता है और सभी पक्षों से संयम और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने का आग्रह करता है।ईरानी राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बातचीत प्रधानमंत्री शरीफ ने मंगलवार को ई...