वॉशिंगटन, जनवरी 15 -- ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मिडिल-ईस्ट में अपनी सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने संकेत दिए हैं कि अब तक दक्षिण चीन सागर में तैनात एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को ईरान के करीब यानी मिडिल ईस्ट में भेजा जा रहा है। अमेरिका के इस कदम के बाद मिडिल-ईस्ट में जंग की आहट तेज हो गई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्ट्राइक ग्रुप यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के क्षेत्र में तैनात होगा, जिसमें मिडिल ईस्ट भी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस जंगी बेड़े की अगुवाई USS Abraham Lincoln एयरक्राफ्ट कैरियर कर रहा है। इसके साथ कई युद्धपोत और कम से कम एक परमाणु पनडुब्बी भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार को अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप रवाना हो चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.