नई दिल्ली, जनवरी 16 -- ईरान में हिरासत में लिए गए 10 भारतीयों को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा अपडेट दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने बताया कि भारत ने हिरासत में लिए गए लोगों के लिए कॉन्सुलर ऐक्सेस की मांग की है। जानकारी के मुताबिक एमटी वैलिएंट रोर नाम की जहाज से चालक दल के 16 भारतीयों को हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद इंजीनयर केतन मेहता के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। 8 दिसंबर को आईआरजीसी ने एमटी वैलिएंट रोर पर अभियान चलाया था। उस वक्त यह जहाज यूएई के दिब्बा पोर्ट के पास था। ईरान का कहना है कि इस जहाज से 6 हजार मीट्रिक टन फ्यूल की स्मग्लिंग हो रही थी। मर्चेंट नेवी में कैप्टन विजय के परिवार ने कहा, अचानक ईरान की नेवी ने जहाज को कब्जे में लिया और फिर इसे लेकर अपने बंदरगाह बंदर अब्बास पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.