नई दिल्ली, जनवरी 27 -- ईरान में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के बीच भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने त्बिलिसी (जॉर्जिया), अल्माटी (कजाकिस्तान), बाकू (अजरबैजान) और ताशकंद (उज्बेकिस्तान) सहित मध्य एशियाई शहरों के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 11 फरवरी 2026 तक पूरी तरह रद्द कर दिया है। यह निर्णय यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। इंडिगो ने स्पष्ट किया कि ईरान के आसपास के घटनाक्रमों और हवाई क्षेत्र से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह सतर्क और सक्रिय कदम उठाया गया है। इंडिगो ने अपने बयान में कहा है कि ईरान के आसपास के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए हमने कुछ उड़ानों के कार्यक्रम में अतिरिक्त समायोजन किए हैं। हम सतर्क और सक्रिय रुख अपना रहे ...