फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ठंडी सड़क की मेहंदीबाग ईरानी बस्ती में शनिवार को पुलिस की टीम ने छापा मार दिया। इससे बस्ती में हलचल मच गयी। पुलिस की टीम काफी देर तक यहां जांच करती रही। आधार कार्ड और पासपोर्ट भी चेक किए गए। जांच कर पुलिस की टीम वापस लौट आईं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय की देखरेख में पुलिस की टीम ईरानी बस्ती में घुसपैठियों को तलाश करने पहुंच गई। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को बस्ती में देखकर लोगों में खलबली मच गई। पुलिस ने लोगों को बुलाकर जानकारी की और आईडी भी चेक की। बस्ती में रह रहे लोगों ने बताया कि वह लोग करीब सात दशक से यहां पर रह रहे हैं। कई परिवार ऐसे हैं जिन्होंने पक्के मकान बना लिए हैं। चश्मा बेचने का मुख्य काम है। पुलिस काफी देर तक जांच करने के बाद वापस लौट गयी। पुल...