मेरठ, अगस्त 18 -- मेरठ सोहराबगेट बस अड्डे के सामने एसटूएस मार्केट के बाहर से बीती 12 अगस्त को बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर सर्राफा कारीगर से 80 लाख के सोने से भरा बैग लूट लिया था। एक सप्ताह बाद भी ईरानी गैंग पुलिस पकड़ से दूर है। बदमाशों को पकड़ने के लिए एक टीम दिल्ली भेजी गई है तथा आसपास के जिलों में भी टीमें लगाई गई है। घटना को लेकर डीजीपी ने संज्ञान लिया था, जिसके बाद पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था। स्वाट और सर्विलांस समेत 10 थानों की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। कोलकाता के हुगली निवासी दिलावर का मेरठ के देहलीगेट क्षेत्र में नील की गली नंदा मार्केट में सोने के जेवरात बनाने का काम है। बीती 12 अगस्त की शाम वह बिजनौर के चांदपुर से व्यापारी कान्हा जी ऑर्नामेंट्स से जेवरात बनाने के लिए 800 ग्राम सोना लेकर बाइक से दोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.