मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शहर के इमली चट्टी में एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने उसे उठाकार एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए एसकेएमसीएच में रखा गया है। देर रात तक उसकी पहचान नही हो सकी थी। उसकी पहचान के लिए आसपास के थानेदारों को भी मृतक का फोटो भेजा गया है। इसके अलावे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिये भी उसकी पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.