कानपुर, फरवरी 24 -- मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने मंडल के सभी छह जिलों के संस्थानों और नियोक्ताओं को निर्देश दिए हैं कि ईपीएफ के दायरे में आने पर सभी कर्मचारियों की पीएफ अंशदान जमा करें। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की समीक्षा करते हुए सभी संस्थानों से इसका अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। कैंप कार्यालय में बैठक करते हुए कमिश्नर ने संबंधित सभी विभागों और उद्योग संगठनों को पंजीकरण बढ़ाने पर जोर दिया। इस बैठक में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज एवं फर्रुखाबाद जिले के श्रम विभाग, उद्योग विभाग, एमएसएमई, नगर निगम, विद्युत विभाग अन्य विभागों के अधिकारी समेत औद्योगिक संगठनों, व्यापार मंडलों और उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अपर श्रम आयुक्त पीके सिंह ने समन्वय किया गया। कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता और संचालन क...