लखनऊ, जनवरी 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता निर्यात के मामले में यूपी अब चौथे स्थान पर आ गया है। नीति आयोग ने सभी राज्यों के निर्यात प्रदर्शन के आधार पर निर्यात तत्परता सूचकांक-2024 जारी किया है, जिसकी समग्र रैंकिंग में यूपी का चौथा स्थान है। पिछले सूचकांक (ईपीआई-2022) में यूपी सातवें स्थान पर था। तीन पायदान की छलांग में राज्य सरकार की नई निर्यात नीति की अहम भूमिका रही। प्रथम तीन स्थानों पर महाराष्ट्र, तमिलनाडु व गुजरात रहे। इसके साथ ही भू-आबद्ध राज्यों की रैंकिंग में यूपी का पहला स्थान है, जो पिछले सूचकांक में दूसरा था। समुद्री तट न होने के बावजूद उत्तर प्रदेश का चौथे स्थान पर पहुंचने के पीछे राज्य सरकार द्वारा किए गए संरचनात्मक सुधार व नीतिगत समर्थन अहम माने जा रहे हैं। इनसे निर्यातकों को लाभ पहुंचा है। नीति आयोग ने रैंकिंग जारी करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.