हाथरस, फरवरी 22 -- हाथरस, संवाददाता। सादाबाद के समदपुर के आर्मी जवान हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी गब्बर को एसओजी व सादाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद सैनपुर बंबे के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से हत्यारोपी घायल हो गया। जिसका उपचार पुलिस ने अस्पताल में कराया। पांच फरवरी को सादाबाद के बढ़ार चौराहे के निकट आर्मी जवान अखिलेश कुमार को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की बहन ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर सहित दस नामजद व तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने पांच टीमों का गठन आरोपियों को पकड़ने के लिए किया था। सात फरवरी को बोबी उर्फ विशाल, राजा उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों पर 25-...