बोकारो, मार्च 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। ईद से पहले बालीडीह पुलिस ने मूवमेंट तेज कर दिया है। रविवार को इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के अगुवाई में सशस्त्र बल ने फ्लैग मार्च किया। ईद के मौके पर सौहार्द व भाईचारा कायम रहे, इस नियत से जगह-जगह रुक रुककर क्षेत्र के लोगों से बातचीत भी की गई। ज्ञात हो की बालीडीह थाना क्षेत्र में कई संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। इन तमाम संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.