लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। उप्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की बैठक एनएचएम एमडी डॉ. पिंकी जोवल के साथ हुई। मांग की गई कि ईद से पहले सभी कर्मचारियों के खाते में वेतन का भुगतान कर दिया जाए। स्टेट जीआरसी की बैठक में एनएचएम के विभिन्न संवर्गों में व्याप्त वेतन विसंगति के निस्तारण की मांग भी की। लंबित व प्रक्रियाधीन म्यूचुअल स्थानांतरण को अंतित रूप देते हुए जल्द सूची जारी की जाए। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर, सीएम शुक्ला, आरपी सिंह, आशादीप रखौलिया, चंद्रशेखर यादव, सतेंद्र पांडेय, यज्ञेश पांडेय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.