जमशेदपुर, फरवरी 14 -- होली और ईद को लेकर थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक 16 फरवरी से शुरू होने जा रही है। यह बैठक 18 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 21 फरवरी को केंद्रीय शांति समिति की बैठक होगी। इन बैठकों में मजिस्ट्रेट के रूप में प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के डीएसपी एवं इंस्पेक्टर पुलिस प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे। उपायुक्त और सीनियर एसपी ने इन बैठकों में शामिल होने वाले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी को लेकर संयुक्त आदेश जारी कर दिए हैं।इन बैठकों में उठाने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान खोजा जाएगा, ताकि पर्व त्यौहार के समय कोई समस्या न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.