धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता नवरात्रि, रामनवमी, छठ और ईद को देखते धनबाद पुलिस ने शनिवार को पुलिस लाइन में काल्पनिक रूप से बलवायियों से निपटने का अभ्यास किया गया। दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल डीएसपी शंकर कामती की देखरेख में किया गया। रिहर्सल के दौरान डीएसपी ने दंगा नियंत्रण के लिए हथियार के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने जवानों को शस्त्रों के सटीक प्रयोग का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के दौरान कई विशेष टीमों का गठन किया गया। इनमें पुलिस पार्टी, सिविल पुलिस पार्टी, फायर फाइटिंग पार्टी, लाठी पार्टी, चिकित्सा पार्टी और रिजर्व पार्टी शामिल थीं। सभी को उग्र भीड़ को नियंत्रित करने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों को एंटी राइट गन, प्लास्टिक प्लेट्स, चिली बम और टियर गैस गन, वाटर केनन के इस्तेमाल के संबंध में जानकारी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.