मधेपुरा, सितम्बर 6 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन कर नबी के शान में नारे लगाए गए। ईद मिलादुन्नबी को लेकर झंझरी, पीरनगर, खोखसी, तिलाठी, नौहर कोठी, सरौनी, रेशना, डेफरा, कंटाही और शाहपुर मुस्लिम टोला में चहल-पहल लगी रही। लोगों का मानना है कि इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम का जन्म 570 ई. में मक्का में 12 रबी - उल - अव्वल को हुआ था। यह दिन इस्लाम में खास माना जाता है। ईद मिलादुन्नबी को बारावफात भी कहा जाता है। इस्लामिक जानकारों का कहना है कि इस्लाम के शुरुआती दौर से ही मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश को त्योहार की तरह मनाया जाता है। फातिमी शासक के समय में इसे आधिकारिक तौर पर मनाया जाने लगा। इस्लाम में ईद म...