दुमका, सितम्बर 5 -- दुमका। दुमका में शुक्रवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस को ईद-ए-मिलाद उन-नबी के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपराजधानी दुमका सहित पूरे जिले में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस निकालकर जलसा का आयोजन किया और पैगम्बर मोहम्मद द्वारा बताए गए सच्चाई और नेकी की राह पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर जगह-जगह आयोजित जलसा में उलमाओं (मुस्लिम धर्मगुरुओं) ने अपने तकरीर में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के पैगाम की चर्चा की और लोगों से अपने को इंसानियत के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगम्बर मोहम्मद के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.