रांची, अगस्त 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी के बैनर तले शहर के ओलेमाओं व इमामों की बैठक रविवार को हिन्दपीढ़ी इस्लामी मरकज में हुई। मौलाना डॉ ताजउद्दीन रिजवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईद मिलादुननबी के मौके पर पूरे अकीदत व एहतराम के साथ 12 सितंबर को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने का फैसला लिया गया। हालांकि, जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने के समय में तब्दीली की गई। वक्ताओं ने कहा कि 12 सितंबर को जुमा होने की वजह से जुलूस-ए-मोहम्मद नमाज के बाद दिन के 2 बजे निकाला जाएगा। बैठक का संचालन सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी के महासचिव अकीलुर्रहमान एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम ने किया। जुलूस में डीजे साउंड पर प्रतिबंध जुलूस-ए मोहम्मदी में कोई भी संगठन व एदारा डीजे साउंड का उपयोग नहीं करेंगे। जुलूस निकालने वाली कमेटी अपने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.