नई दिल्ली, मार्च 31 -- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ ईद के खास दिन पर दबंग खान अपनी फैमिली के साथ जश्न मनाते नजर आए। हर साल सलमान ईद के दिन अपने फैंस को ईद का तोहफा देने के लिए बालकनी में आते हैं। लेकिन इस बार सिक्योरिटी को देखते हुए किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो बालकनी में फैंस से मिलने के लिए आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ सलमान अपने फैंस को निराश कैसे करते। आज यानी ईद के दिन सलमान अपनी बालनकी में आए और पोज दिए।सलमान ने फैंस को दी ईदी आज यानी ईद के खास दिन पर सलमान खान अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी में आए। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का पठानी सूट पहना था, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे। बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से सलमान ने फैंस को सलाम किया और पैपराजी ...