मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- ईद उल फितर पर सुबह के समय पढ़ी जाने वाली नमाज का टाइम टेबिल जारी कर दिया गया है। शहर काजी तनवीर आलम द्वारा ईद-उल-फितर की नमाज़ को लेकर समय निर्धारित कर दिया गया है। ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए शहर की विभिन्न मस्जिदों का अलग-अलग समय तय किया गया है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, ईदगाह में सुबह सात बजे सबसे पहले नमाज होगी। इसके बाद विभिन्न मस्जिदों में 7:15, 7:30 और 7:45 बजे तक अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह कमेटी और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय से पहले अपनी निर्धारित मस्जिदों में पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करें। ईदगाह पर सुबह 7.00 बजे मस्जिद फक्करशाह 7.15 बजे मस्जिद पीरवाली मल्हूपुरा 7.15 बजे मस्जिद लियाकतपुर चाड़ी गली लद्दावाला 7.15 बजे मस्जिद हौजवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.