नई दिल्ली, मार्च 31 -- ईद उल फितर को लेकर दुनिया भर में जश्न का माहौल है। हालांकि गाजा के लोगों के लिए ईद का दिन भी राहत की खबर लेकर नहीं आया है। इजरायल ने ईद के मौके पर भी जंग से त्रस्त गाजा पर हमले जारी रखें। इन हमलों में गाजा में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई है। अलजजीरा ने बताया है कि इजरायल ने अलग-अलग इलाकों पर भीषण बमबारी की है जिसमें दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। वहीं मरने वालों में ईद मनाने के लिए तैयार बच्चे भी शामिल हैं। हमास ने ईद के मौके पर इजरायली हमलों की जमकर आलोचना की है। हमास ने कहा है कि यह हमले इजराइल की फांसीवादी सोच को दर्शाते हैं। इस बीच रविवार को फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने 14 लापता इमरजेंसी वर्कर्स के शव बरामद किए हैं। समूह ने बताया है कि पिछले सप्ताह गाजा में इजराइली सेना के हमलों में उनकी मौत हुई थी। जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.