साहिबगंज, मार्च 23 -- साहिबगंज। ईद को लेकर स्थानीय बाजारों में इस समय चहल-पहल बढ़ गई है। खास तौर पर विभिन्न मोहल्ले में सेवई की दुकान सजने लगी हैं। लजीज व ब्रांडेड सेवई लोगों को आकर्षित कर रहा है। लोग अपनी पसंदीदा सेवई की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर कानपुरी से लेकर पटनिया, कोलकाता समेत करीब एक दर्जन प्रकार के लजीज सेवई उपलब्ध है। हालांकि लोगों की पहली पसंद कानपुरी सेवई ही है। कारोबारी भी डिमांड के अनुसार सेवई का ऑर्डर दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोलकाता, पटना, कानपुरी, रुमाली, शाही लच्छा, घी लच्छा आदि कई तरह की सेवई यहां के बाजार में मंगाया गया है। इस बार ईद पर सेवई की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। एक लच्छा कारोबारी ने बताया कि यहां 120 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 650 रुपये किलो तक की सेवई बिक रहा है। वैसे और महंगे सेवई एक-दो दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.