भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईद की तैयारियों के साथ शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। तातारपुर बाजार सहित मुख्य बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। भीड़ की वजह से कई जगह जाम की स्थिति भी बन रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ईद को लेकर रविवार को बाजारों में भारी संख्या में लोग उमड़े, जिससे कपड़ों की दुकानों और रेडीमेड गारमेंट्स की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया। इस बार बाजारों में सीरियल और फिल्मों के किरदारों से प्रेरित फैशन का दबदबा देखने को मिल रहा है। खासकर महिलाओं और बच्चियों के लिए लहंगे, गाउन, शरारा, गरारा और अलीना ड्रेस की डिमांड काफी बढ़ हुई है। दुकानदार मो. सैफ, इरफान, मो. जावेद और अमित रंजन ने बताया कि इस बार अलीना ड्रेस की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस ड्रेस की कीमत 800 से 2500 रुपये तक है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.