सीवान, मार्च 26 -- म्सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। ईद करीब आने के साथ ही बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ती ही जा रही है। अब ईद में मुश्किल से चार से पांच दिन रह गए हैं। ऐसे में बाजार की रौनक बढ़ती जा रही है। शहर के चौक बाजार, थाना रोड समेत विभिन्न बाजारों में देर रात तक खरीदारी जारी है। कपड़े से लेकर कुर्ता-पैजामा, लूंगी-गंजी व जूते आदि की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं, लच्छा-सेवई के साथ शीरमाल, बाकरखानी, शाही टुकड़ा आदि की खरीदारी जमकर हो रही है। किराना दुकानों में सर्वाधिक भीड़-भाड़ दिख रही है, जबकि घर-घर में ईद की तैयारी चल रही है। इफ्तार करने के बाद रोजेदार अपनी जरूरत की खरीदारी देर शाम से शुरू कर रहे और देर रात तक घर लौट रहे हैं। कपड़ों के बाजार के साथ ही आम जरूरतों का बाजार भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। उधर, ईद के लिए टोपी व इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.