भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सोमवार को ईद के दौरान जिले भर में सुरक्षा कड़ी रही। रविवार की देर रात से ही मस्जिद के पास पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी गई थी। ईद की नमाज के दौरान भी पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती रही। सोमवार को विभिन्न चौक चौराहों और नमाज अदा करने वाली प्रत्येक जगह पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रही। वरीय अधिकारी लगातार सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे थे। ईद के बाद अब रामनवमी पर सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस खास मौके के लिए पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी उपलब्ध कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.