कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रमजान के आखिरी दिनों में जैसे-जैसे ईद नजदीक आ रही है, जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। खासतौर पर टोपियों की दुकानों पर खूब चहल-पहल दिख रही है। रंग-बिरंगी, कढ़ाईदार, डिजाइनर और पारंपरिक टोपियों से बाजार सज गए हैं। लोग अपनी पसंद और परिजनों के लिए टोपियां खरीदने में जुट गए हैं। रंग-बिरंगी टोपियों से सजे बाजार जिले के प्रमुख बाजारों-बड़ी बाजार, शिव मंदिर रोड, एमजी रोड और स्टेशन रोड-में टोपियों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों ने इस बार कई नए डिजाइन और आकर्षक रंगों की टोपियां मंगवाई हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। सफेद, काले, सुनहरे, नीले और हरे रंग की टोपियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली टोपियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.