गिरडीह, अप्रैल 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में सोमवार को ईद शांतिपूर्ण और उल्लासमय वातावरण में मनाई गई। इस पर हर तरफ जश्न की धूम रही। इसके पूर्व सुबह सभी ईदगाहों और मस्जिदों में निर्धारित समय पर ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई। जिसमें देश, प्रदेश और दुनिया में अमन और शांति की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद लोग ईदगाह, मस्जिद से लेकर पड़ोस और रिश्तेदारों के घर पर पहुंचकर एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। मीठे पकवान सेवइयां, लच्छे, खीर आदि का स्वाद चखा। इसके पूर्व लोग नए कपड़े पहनकर नजदीक के ईदगाह पहुंचे और ईद की नमाज पढ़ी। नमाज में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के हाथ दुआओं के लिए उठे और एक दूसरे को ईद की मुबारक दी। ईद का जश्न पूरे जिले में मना। हालांकि कुछेक स्थानों पर मामूली झगड़े और मारपीट की सूचना आई, लेकिन इनपर त्योहार का जश्न हाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.