रुडकी, मार्च 31 -- कस्बे में ईद उल फितर का त्योहार उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सोमवार को कलियर और देहात क्षेत्रों की ईदगाह और मस्जिदों में लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की। मुल्क में अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआएं कीं। लोग सुबह ही ईदगाह हो और मस्जिदों में जुटना शुरू हो गए थे। कस्बे के दरगाह साबिर पाक की साबरी जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, उमर मस्जिद समेत कस्बे अन्य मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और बच्चों में ईदी पाने के लिए खासा उत्साह रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.