मेरठ, जून 8 -- सरधना। ईद की खरीदारी कर पिठलोकर गांव लौट रहे बाइक सवार युवकों पर कार सवार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, फिर विरोध करने पर सरियों तथा डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने पथराव भी कर दिया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ितों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ितों ने थाने में नामजद तहरीर दी। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। मिली जानकारी के अनुसार पिठलोकर निवासी फराकत पुत्र मुर्तुजा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को वो मुन्नू पुत्र कामिल के साथ सरधना में ईद की खरीदारी करने गया था। शुक्रवार देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.