बलरामपुर, मार्च 23 -- गैंड़ास बजुर्ग। इमरान अली शाह रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है बाजारों की रौनक भी देखने लायक है। ईद में अब सात से आठ दिन शेष बचे बचे हैं। लोग घरों से बाकायदा सामान की लिस्ट बनाकर शॉपिंग करने बाजार पहुंच रहे हैं, ताकि कोई चीज छूट न जाए। इस लिस्ट में कपड़ों से लेकर जूते तक शामिल हैं। देर रात तक लोगों की भीड़ शॉपिंग के लिए निकल रही है। लोगों की शॉपिंग का सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर रात तक चल रहा है। ईद से पहले आखिरी अशरे में बाजारों में रौनक बढ़ी हुई है। आने वाले चांद रात तक बाजारों में ऐसी ही रौनक बरकरार रहने वाली है। ईद के बाजार में शोरूम संचालकों के साथ छोटे दुकानदारों ने भी सेल और डिस्काउंट ऑफर शुरू कर दिए हैं। सबसे ज्यादा ऑफर कपड़े और जूते-चप्पल के सेक्टर में हैं। कहीं दो की खरीद पर एक मुफ्त मिल रहा है तो कहीं तीन की खरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.