बलरामपुर, मार्च 19 -- गैंड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। माहे रमज़ान का 18 रोज़ा बीत चुका है। अब ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रोजदारों को बेसब्री से ईद के चांद के दीदार का इंतजार है। ईद की आमद को लेकर चारों तरफ खुशियां बिखरी हैं। ईद करीब आते ही छोटे-मोटे बाजारों सहित मुख्य बाजारों में चहल-पहल दिख रही है। बाजार में देर-रात तक रौनक ही रौनक देखने को मिल रही है। रंगीन झालरों से दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा रखी हैं। बच्चों की ख्वाहिशों को देखते हुए माता-पिता जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ईद पर्व को लेकर बाजार में सेवइयां और इत्र की खुशबू ने सबको मोहित कर रखा है। बाजार की दुकानें देशी सहित विदेशी सामानों से भरी हुई हैं। हर दिन दोपहर में ग्रामीण क्षेत्रों से भारी भीड़ बाजारों में जुट रही है तो वहीं शाम को नगरीय लोगों से खचाखच बाजार भरा रहता है। सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.