गढ़वा, मार्च 31 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में मुस्लिम धर्मालंबियों ने ईद उल फितर का त्योहार अकीदत और हर्षोल्लाह के साथ मनाया। नगर ऊंटारी गोसाईंबाग स्थित ईदगाह, कुशदंड ईदगाह, बरडीहा जामा मस्जिद, कोइंदी ईदगाह, हुलहुला जामा मस्जिद सहित अन्य ग्रामीण मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। ईद उल फितर के नमाज में बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में जाकर आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा किए। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और शांति की दुआ मांगी। मुस्लिम धर्मालंबियों में ईद को लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ रंग-बिरंगे परिधानों में ईदगाह की ओर जा रहे थे। नगर ऊंटारी ईदगाह कमेटी के द्वारा गोसाईंबाग स्थित ईदगाह के मैदान में अतिथियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.