मुरादाबाद, मार्च 21 -- जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि 30 मार्च साप्ताहिक अवकाश एवं दिनांक 31 मार्च ईद-उल-फितर सार्वजनिक अवकाश को कोषगार खुलेगा। साथ ही वित्तीय नियम संग्रह के अधीन ऐसे बैंक की सभी शाखाएं जो सरकारी लेन-देन का कार्य कर रही हैं, को उक्त तिथियों में कार्य करने को खुलेंगे। ऐसी सभी शाखाएं दिनांक 30 मार्च एवं 31 मार्च को रात्रि 9 बजे तक सरकारी लेन-देन करना सुनिश्चित करेंगी। रविवार को भी रजिस्ट्री दफ्तर खुलेंगे : एडीएम फाइनेंस ममता मालवीय ने बताया कि मार्च में रजिस्ट्री दफ्तर छुट्टी में भी खुलेंगे। 23 एवं 30 मार्च को सामान्य कार्य दिवसों की भांति सभी उप-निबंधक कार्यालय खुले रहेंगे। विलेख पंजीकरण का कार्य सुचारु रुप से संचालित होगा। जिससे लोगों को लाभ मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.