जमशेदपुर, मार्च 28 -- ईद और रामनवमी पर शहर की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को डीआईजी मनोज रतन चोथे ने विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीसीआर परिसर में बैठक भी की। इसमें एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग समेत सभी डीएसपी मौजूद रहे। बताया गया कि ईद और रामनवमी की सुरक्षा में 1000 जवानों को तैनात किया जाएगा। डीआईजी ने संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने, जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करने और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और डायल 112 की प्रभावशीलता की समीक्षा की। उन्होंने डायल 112 को अधिक सक्रिय बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने डायल 112 से आने वाली शिकायतों के रिस्पांस टाइम की भी सराहना की। डीआईजी ने कहा कि आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.