उन्नाव, मार्च 22 -- सफीपुर। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को ईद और नवरात्रि पर्व को लेकर बैठक हुई। एसडीएम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पर्व में विद्युत आपूर्ति और सफाई को लेकर संबंधित विभागों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाने की मांग की गई। बैठक में एसडीएम नवीनचंद्र ने क्षेत्र में जुम्मेतुल विदा व ईद पर पढ़ी जाने वाली नमाज की मस्जिदों का चिन्हांकन किया। इस मौके पर लोगों ने मस्जिदों के मार्ग व सार्वजनिक स्थानों की सफाई की मांग की। एसडीएम ने पर्व के मौके पर सजग रहने की अपील की। नवरात्रि पर्व को लेकर भी लोगों ने मंदिरों के आसपास साफ.सफाई की मांग की। इंस्पेक्टर श्याम नारायण सिंह ने लोगों को सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। इस मौके पर पुजारी मनोज पांडेय, इफ्तेखार हुसैन, दिनेश, अभिज्ञान, शीलू, ताबिश, रवि मिश्रा, प्रधान प्रतिनिध रिजवान आदि लोग मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.