अलीगढ़, अगस्त 31 -- अलीगढ़। ईद ए मिलादुन नबी यानि पैगम्बर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन पर शराब दुकानें बंद करने की मांग उठी है। कांग्रेस नेता इंजी. आगा युनूस ने कहा कि इस्लाम धर्म मे इसे उत्सव के रूप मे मनाया जाता। प्रदेश सरकार व अलीगढ प्रशासन से हमारी मांग है कि इस पाक दिन मे शराब की दुकानों को बंद किए जाने का आदेश दिया जाए। इस्लाम मजहब मे शराब हराम है। जब एक धर्म की आस्था का हवाला देकर किसी त्योहार पर खाद्यान्न सामिग्री मीट की दुकाने बंद की जा सकती है तो शराब तो नशे की सामिग्री है, तो दूसरे मजहब के लोगो की भावनाओ की कद्र करते हुए शराब की दुकानें इस अजीम दिन पर बंद की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...