हाजीपुर, मार्च 28 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र ईद, रामनवमी एवं चैती छठ का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सहदेई थाना पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता राजद प्रवक्ता मदन राय और संचालन पुलिस पदाधिकारी शंभुनाथ चौधरी ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों से ईद, रामनवमी एवं चैती छठ का त्यौहार भाईचारा, प्रेम और सदभाव के साथ मनाने की अपील किया गया। रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। वहीं ईद का त्योहार मनाने को लेकर कहा गया कि प्रखंड क्षेत्र में ईदगाहों पर शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अता करने को लेकर सभी ईदगाहों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। ईद का त्योहार शांति, प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है। जिसमें लोग एक दूसरे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.